फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे गांव में जमीन होने से किसान सम्मान निधि अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसानों की पैतृक की जगह अन्य गांव में जमीन होने के कारण पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त अटक गई है। क्योंकि जमीन को लेकर जानकारी अभी तक पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वह संबंधित तहसील में पहुंचकर लेखपाल को अपनी जमीन का सही विवरण दें, ताकि उनका रिकार्ड पोर्टल पर चढ़ाकर उनके खाते में भेजी जा सके।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। यहां ऐसे भी किसान है, जिनका गांव कोई अन्य है और जमीन किसी अन्य गांव में है, लेकिन उन्होंने पंजीकरण अपने निवास वाले स्थान का करा दिया है। जिससे किसान के भूलेख से संबंधित विवरण खोलने में कृषि विभाग के साथ-साथ लेखपाल व कानूनगो को काफी दिक्कत हो रही है। क्योंकि विवरण न मिलने से उसका रिकार्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं होने के कारण किसान के खाते में 12वीं किस्त नहीं पहुंच रही है।
उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि किसान जल्द अपनी जमीन का सही विवरण तहसील में पहुंचकर लेखपाल, कानूनगो व तहसीलदार को देते है तो उनका भूलेख का कार्य पूरा कराया जाएगा। जिससे उनके खाते में जल्द पीएम किसान सम्मान निधि को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें