बडौत के हिलवाडी गांव में होली पर्व पर एक जगह बैठकर शराब पी रहे युवकों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक की चाकूओं से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी और मौके फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि लगभग 16 साल पहले मृतक युवक के पिता प्रमोद की भी हत्या कर दी गई थी। उधर युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक विक्की उम्र 22 पुत्र स्वर्गीय प्रमोद हिलवाडी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है की होली पर्व की शाम विक्की गांव के ही एक युवक के साथ उसके ही मकान पर बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक ने एक के बाद एक चाकू से वार कर विक्की की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, काफी देर के बाद जब विक्की घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश की गई। तलाश करने पर विक्की का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उधर युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता जा रहा है कि मृतक युवक विक्की के पिता की लगभग 16 साल पहले हत्या कर दी गई थी, फिलहाल युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, सीओ सवि रतन गौतम ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।