फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा नेता के चचेरे भाई ने डीएम आवास पर आत्मदाह का प्रयास किया

Tue, 07 Mar 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत डीएम आवास के बाहर आत्मदहा कर रहे युवक को समझाते सीओ देवेंद्र शर्मा
विज्ञापन
बागपत। पाबला गांव में भाजपा नेता के चाचा की हत्या के बाद मंगलवार को डीएम आवास पर मृतक के बेटे ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। उनका आरोप है कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी व उसके परिजन पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए सुरक्षा की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंटों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पाबला गांव के रहने वाले भाजपा के पूर्व विधानसभा संयोजक अनिल वशिष्ठ के चाचा नरेंद्र शर्मा की सोमवार देर रात उधार के रुपये मांगने पर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने मृतक के बेटे आदेश की तहरीर पर गांव के विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो ईंटें भी बरामद की गईं। वहीं मृतक का बेटा आदेश मंगलवार दोपहर परिवार के सदस्यों के साथ डीएम आवास पर पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो उनके साथ भी खींचतान हो गई। वहां महिलाओं की पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई और महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी का घेराव करके हंगामा किया।

मृतक के बेटे आदेश ने आरोपी के परिजनों पर सोमवार रात करीब डेढ़ बजे घर आकर समझौता करने का दबाव बनाने और ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि पिता की हत्या के बाद उन्हें भी खतरा हो गया है। बताया कि उनको मांग करने के बाद भी सुरक्षा नहीं दी गई।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मृतक के बेटे द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दो ईंटें बरामद की गईं हैं।

डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे परिजन
डीएम आवास के बाहर मंगलवार को काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जहां मृतक नरेंद्र शर्मा के परिवार वाले डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे। पुलिसकर्मी किसी तरह उन्हें समझाने में जुटे रहे। बाद में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

गांव में पुलिस तैनात की गई
हत्यारोपियों के परिजनों पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाने के बाद गांव में पीड़ित के यहां पुलिस तैनात कर दी गई। इसके साथ ही आरोपों की जांच की जा रही है और धमकी के आरोप सही मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बागपत डीएम आवास के बाहर आत्मदहा कर रहे युवक को समझाते सीओ देवेंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें