फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से था परेशान, गई जान

Thu, 24 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के हेवा गांव के किसान देशपाल पुत्र बलजीत सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार किसान पर करीब नौ लाख रुपये काफी कर्ज था, इस कारण वह तनाव में रहता था। इस कारण ही उसकी मौत हुई।
विज्ञापन


 परिजनों ने बताया कि देशपाल पर सिंडिकेट बैंक लूंब का चार लाख, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स शाखा बड़ौत से साढ़े तीन लाख और सहकारी समिति का करीब एक लाख रुपये का कर्जा था। उन्होंने बताया  भसाना शुगर मिल पर किसान का गन्ने का एक लाख रुपये बकाया है, इसका अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। 

परिजनों के अनुसार कर्ज दिन प्रति दिन बढ़ने और गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण देशपाल काफी परेशान रहता था। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह मार्च होने के कारण बैंक और सहकारी समिति के अधिकारियों का वसूली का दबाव देशपाल सहन नहीं कर सका। इस कारण ही हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अलका के पति रविंद्र ने बताया देशपाल पर करीब 12 बीघा खेती की जमीन हैं और चार बच्चे हैं।  उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप करके पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा गांव के कई किसानों पर बैंकों और सहकारी समिति का कर्ज हैं, गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप करके गन्ना का भुगतान कराने की मांग की। 


शराब पीने से रोका तो खुद को गोली मारी
रमाला। किरठल गांव में शराब पीने से मना करने पर युवक गौरव (28) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना में प्रयुक्त तमंचा के अलावा शराब की बोतल बरामद की है।   पुलिस के मुताबिक किरठल गांव का गौरव, शराब पीता था। परिवार के लोग इसका विरोध करते थे। इसी बात को लेकर घर में अधिकांश विवाद रहता था।

मंगलवार देर शाम वह घर पर शराब पी रहा था। परिजनों ने उसे शराब पीने से रोका। इसी बात पर उसने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के अलावा घटना में प्रयुक्त तमंचा को कब्जे में लिया।

रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों के शराब पीने से रोकने पर गौरव ने आत्महत्या की है। घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस के अलावा शराब की बोतल बरामद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें