फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलती जीवन शैली पैदा कर रही किडनी की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व किडनी दिवस
विज्ञापन

किडनी खराब होने के तेजी से बढ़ रहे मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बदलती जीवनशैली से दूसरी बीमारियों के साथ-साथ किडनी खराब होने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक बार किडनी की बीमारी हो गई तो ज्यादातर लोग जिंदगी से हताश हो जाते है। ऐसे में चिकित्सकाें की सलाह है कि सही से इलाज कराया जाएं और पूरी सावधानियां बरती जाएं तो किडनी खराब होने के बाद भी मरीज लंबी जिंदगी जी सकता है।
ब्लड प्रेशर पर दें ध्यान
बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 10 से 15 मरीज किडनी की समस्या लेकर आते हैं। किडनी समस्याओं का सबसे आम कारण डायबिटीज है। 50 फीसदी मरीज डायबिटीज के कारण किडनी की समस्या से ग्रस्त हैं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, दर्द की दवाओं और इन्फेक्शन होने के कारण भी लोगों में किडनी की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है बीमारी के लक्षण
शुरुआत में किडनी के समस्या के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। मगर, बाद में चेहरे पर सूजन आना, पेशाब की कमी, भूख न लगना और पेशाब में खून आना, सांस फूलना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं।
ये है बचाव---
1-अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो अपने मधुमेह को अच्छे से नियंत्रण में रखें। नियमित जांच कराएं।
2- ब्लड प्रेशर को अच्छी तरह से नियंत्रित करें।
3- डायबिटीज के कारण अक्सर किडनी की समस्या होती है तो बीच-बीच में अपनी किडनी की जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें