फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर जा रहे व्यक्ति का अपहरण, कोतवाली पर हंगामा

विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव में रविवार देर रात खेत से घर लौट रहे ग्रामीण का स्कार्पियो सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने कोतवाली पहुुंचकर हंगामा कर सकुशल बरामदगी की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रविवार देर रात्रि बावली गांव निवासी बिजेंद्र उर्फ बबलू पुत्र जिले सिंह साइकिल पर सवार होकर खेत से लौट रहा था। वह गांव के नजदीक पहुंचा तो स्कार्पियो सवार युवकों ने मारपीट कर उसे गाड़ी में डाल लिया तथा भाग निकले। यह देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजेंद्र के भतीजे मनीष पुत्र रामफल सिंह को दी। इस पर परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लेेकर कोतवाली पहुंचे तथा स्कार्पियो सवार युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
गत माह कुछ युवकों ने मनीष के भाई को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले की बिजेंद्र पैरवी कर रहा था। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। उधर, सूचना पाकर इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल मौके पर पहुंचे तथा आश्वासन देकर लौटा दिया। यहां मनीष, दीपक, नितिन, सुभाष, पंकज, सुरेश आदि शामिल रहे। उधर, इस संबंध में सीओ युवराज सिंह ने बताया कि अपहरण मामला नहीं है। बिजेंद्र अजित उर्फ हप्पू गैंग का सक्रिय सदस्य है। कई थानों में उसे पर मुकदमे दर्ज हैं। छपरौली पुलिस रात उसे गिरफ्तार कर लाई थी। उसकी निशानदेही पर एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें