फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईद पर घर से बाजार में घूमने आई दो नाबालिग फुफेरी बहनों का अपहरण कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पता चलने पर परिजन दोनों किशोरियों को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शहर की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी ईद पर अपनी बुआ की नाबालिग बेटी के साथ बाजार में घूमने आई थी। तभी उनके मकान में टाइल पत्थर लगाने वाले दो युवक दो साथियों के साथ कार में आए और दोनों किशोरियों को उठाकर अपने साथ लेकर चले गये। दोनों के साथ गाजियाबाद जिले के पाबी पुस्ते पर एक मकान में चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें