फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से साइड लगने के विवाद में पक्का घाट पर चले लात घूंसे

विज्ञापन
शहर का पक्काघाट बना मारपीट का अखाड़ा,पुलिस का अतापता नहीं: बागपत के पक्काघाट पर युवकों में होती म? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। दो दिन पहले बाइक से साइड लगने के विवाद में बुधवार को पक्का घाट पर जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में लैब तकनीशियन और उसका भाई घायल हो गया। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर वहां से भाग गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

शहर के कोर्ट रोड के रहने वाले वसीम ने कोतवाली पर दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले पुराने कस्बे के कुछ युवकों के साथ बाइक की साइड लगने पर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के गण्मान्य लोगों ने समझौता करा दिया।
आरोप लगाया कि बुधवार शाम को वह पक्का घाट पर घूमने गया था। जहां दूसरे पक्ष के 10-15 युवक पहले से खड़े मिले। जिन्होंने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए उसके भाई कामिल को भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट होने से पक्का घाट पर भगदड़ मच गई। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें