फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुमारी उतारते रहे अधिकारी

Sun, 30 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत।  खंड विकास कार्यालय छपरौली पर शनिवार को जहां बीडीओ सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान विकास कार्यों को लेकर घंटों तक मंथन करते रहे, वहीं बैठक में उपस्थित कुछ अधिकारी और कर्मचारी सुस्त नजर आए। इतना ही नहीं एक जेई ने तो जमकर खुमारी उतारी और वे बार-बार झपकी लेते नजर आए। हद तो तब हो गई जब एक कर्मचारी ने बैठक समाप्त होने पर उन्हें बताया कि मीटिंग ओवर हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश मेें योगी सरकार के सख्त रुख के बाद सरकारी तंत्र के दुरुस्त होने की काफी उम्मीदें की जा रही हैं। लेकिन  शनिवार को खंड़ विकास कार्यालय छपरौली पर आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक में अलग नजारा देखने को मिला। जैसे ही बीडीओ प्रेमचन्द ने बैठक शुरू की। वैसे ही बीडीओ की बराबर में बैठे आरईएस जेई नरेन्द्र गुप्ता ने खर्राटों के साथ झपकी लेना शुरू कर दिया।

कई बार बीडीओ प्रेमचंद ने उन्हें नींद से जगाया। लेकिन वे फिर झपकी लेते रहे। बैठक में जहां मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों को लेकर मंथन चलता रहा, वहीं जेई ने नींद लेकर अपनी खुमारी उतारी। हद तो तब हुई जब बैठक समाप्त होने के करीबन 20 मिनट बाद ब्लाक पर तैनात चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी ने उन्हें जगाया और बताया कि मींटिग समाप्त हो चुकी है। 
विज्ञापन


उधर, जेई ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वे बैठक के दौरान एक बार भी नहीं सोए। जब इस संबंध मेें बीडीओ प्रेमचन्द से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों ने उनके झपकी लेने की शिकायत की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ पंचायत कृष्णपाल, ग्राम सचिव शिवकुमार, संदीप, वीरेंद्र, तकनीकी सहायक गौतम कुमार, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वीरपाल पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें