बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के डीएस भवन में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयं सेविकाओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास करने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मालती के निर्देशन में चल रहे शिविर में स्वयं सेविकाओं ने खो-खो, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ आदि सहित अन्य प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय सत्र में महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी कुमुद रानी ने स्वयंसेविकाओं को आत्मरक्षा तथा हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी। मौके पर पायल, दीपा, साक्षी, प्रिया, शिवानी, विनि, तनु, किशोर आदि का विशेष सहयोग रहा।
उधर जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी के निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं को मासिक धर्म प्रबंधन की जानकारी दी गई। डाॅ. वीना कठपालिया ने बताया कि चोट लगने पर पहले तीन दिन ठंडी सिकाई करें और बाद में गर्म सिकाई कर सकते हैं।
मौके पर वंदना गुप्ता, रेणु गुप्ता, दयानंद बाल विद्या मंदिर बड़ौत के प्रधानाचार्य विनोद कुमार भारद्वाज, सविता, पिंकी, कृष्णा, शालू गुप्ता, रेनु, सोनिया,कमलेश, समनतरा,चमेली, सानिया, अनु तोमर, आंचल मौजूद रहे।