बड़ौत/बिनौली। बड़ौत नगर और देहात क्षेत्र के बिनौली व बरनावा में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। बिनौली में अर्पित गुप्ता, अंकित गुप्ता, नमन जैन, अंकुर, सचिन कश्यप, नीरज नैन, सत्यप्रकाश गोयल, मोनू वर्मा, भावुक जैन, मंजू आदि ने ग्रामीणों को खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। बरनावा में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहित चौधरी, गौरव त्यागी, सुधीर त्यागी, मास्टर अनीश कुरैशी आदि ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया।