फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल वार मैमोरियल पहुंचा खेकड़ा का युवा दल

विज्ञापन
लेह स्थित कारगिल वार मैमोरियल म्यूजियम मे खेकड़ा के शहीद राजेंद्र सिंह के नाम की शिलालेख दिखाता ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के युवा खेकड़ा के लाल शहीद राजेंद्र सिंह को बीस वर्ष से अधिक समय बाद भी याद निरंतर याद करते हैं। गत सप्ताह खेकड़ा नगर से एक युवा दल लेह पहुंचा। वहां कारगिल वॉर मेमोरियल म्यूजियम में कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के सपूतों के नाम के शिलालेख लगाए गए हैं। म्यूजियम में एक समय में एक ही व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति मिली। युवा दल ने खेकड़ा के राजेंद्र सिंह के नाम का शिलालेख ढूंढ निकाला। उसे देख उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने शहीद राजेंद्र सिंह को सैल्यूट कर श्रद्धांजलि दी। युवा दल में आलोक तोमर, डॉ. अफजाल अहमद, अजय प्रताप सिंह, वीरेंद्र धामा कुक्कू, सलोनी, रजनी, सुमन, रेशमा, सुमेरा, माहिरा, अंशिका, अभिनव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें