फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान रहे, भूखे न रह जाएं बेजुबान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर नगर के लोगों ने जरूरतमंद लोगों और बेजुबान पशु और पक्षियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। राशन वितरण के अलावा बेजुबान जानवरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर नगर में आदिनाथ सेवा संघ के सदस्यों ने नगर में बेजुबान भूखे-प्यासे पक्षियों और पशुओं की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। गोशालाओं में बेजुबान गोवंशों को हरा चारे और पानी की व्यवस्था कराई। नगर संचालित गोशाला में लगातार दस दिन से पशुओं के लिए हरा चारा डाला जा रहा है। संघ के सदस्य रोजाना प्रात: गोशाला जाकर अपने हाथों से हरा चारा डालते हैं एवं गो सेवा की। इनमें नीरज जैन, संजय जैन, नरेंद्र जैन, अमित जैन, पंकज जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें