बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती मंडला आयुक्त अनीता सी मेश्राम
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। मंडलायुक्त मेरठ अनीता सी मेश्राम ने कहा कि आम जनमानस के लिए खाद्य सामग्री पहुंचना आवश्यक है। होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जाए। उन्होंने कहा जो कोटा से आने वाले विद्यार्थी हैं, उन पर भी संपर्क बनाए रखें ।
कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त ने कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। होम क्वारंटीन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि जो चार स्थल हॉटस्पॉट में रखे गए हैं, उनमें प्रत्येक की सैंपलिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग सैंपल निरंतर करता रहे, इसमें पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए। हॉटस्पॉट के क्षेत्रों में पीपीई के माध्यम से कार्य किया जाएं। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक सक्रिय और बेहतर किया जाएं। उन्होंने सर्विलांस टीम को भी एक्टिव होने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा जो जमाती के संपर्क में व्यक्ति आए हैं, मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से उनसे भी कांटेक्ट किया जाए। सर्विलांस टीम जनपद में अधिक से अधिक एक्टिव रहे और पुलिस का साथ लें। मंडलायुक्त ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया गेहूं क्रय केंद्र निरंतर रूप से चलते रहे। किसानों को कोई भी समस्या ना आएं। गेहूं क्रय केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएं और वहां पर मार्क सैनिटाइजर अवश्य होना चाहिए। डीएम शकुन्तला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, एसडीएम रामनयन तहसीलदार बड़ौत कृषि उपनिदेशक मौजूद रहे।