फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्लोगन प्रतियोगिता में कार्तिक ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कराई गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कार्तिक ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं परीक्षा पे चर्चा के तहत विद्यार्थियों से विचार विमर्श किए।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने छात्रों से कहा कि 18 वर्ष होने पर अपने मतदान केंद्र पर जाकर आवश्यक वोट बनाएं। सभी को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है और मतदाता बनकर देश के चुनाव में अपना योगदान दें। प्रतियोगिता में कार्तिक ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा पर चर्चा-2026 के तहत योग सह ध्यान पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी को सुबह उठकर योग करना चाहिए और योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर चट्टान सोनकर, अजयवीर, निगम कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें