फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धचक्र महामंडल विधान करने से सुधरते हैं कर्म : नयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 अक्तूबर को बड़े जैन मंदिर में किया जाएगा सिद्धचक्र विधान
विज्ञापन

- 14 से 16 नवंबर तक मानस्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव का होगा आयोजन
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के अतिथि भवन में बृहस्पतिवार को जैन संत नयन सागर महाराज ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान करने से इंसान के कर्म सुधर जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कार्तिक शुक्ल की दोज को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नौवें तीर्थंकर पुष्पदत स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने कहा कि निंदा किसी साधारण व्यक्ति की भी नहीं करनी चाहिए। धर्म के प्रति आस्था मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को नगर के बड़े जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। 26 अक्तूबर को अतिथि भवन में नयन सागर का पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 14 से 16 नवंबर तक मानस्तंभ का प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण जैन, मनोज जैन, आनंद जैन, पवन जैन, अनुराग मोहन, राकेश जैन, जिनेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें