फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। शहीद भगत सिंह टीम के सदस्यों ने खेकड़ा, गांगनौली, नांगल भगवानपुर व लुहारी आदि गांवों में पहुंचकर शहीदों के घर दीये जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शामली के भारसी गांव निवासी विजय हिंदुस्तानी ने बताया कि शहीद भगत सिंह टीम के सदस्यों ने दीपावली पर्व पर एक दीया शहीद के नाम मुहिम चलाई। मुहिम के तहत रमाला गांव में शहीद जवान अजय कुमार, गांगनौली गांव में शहीद जवान प्रवीण राठी व विक्रांत राठी, नांगल भगवानपुर में शहीद सचिन कुमार तो लुहारी गांव में पिंकू दांगी व खेकड़ा में मनोज धामा के घर जाकर एक-एक दीया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को साथ लेकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सूरज, विपिन, संजीव राठी, कंवरपाल राठी, पदम सिंह, अशोक, प्रताप, जसबीर आदि मौजूद रहे।