फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी रैलिंग के पुल से होकर गुजरेंगे कांवड़िये

विज्ञापन
बढ़कर रोड पर जलभराव के बीच से गुजरते लोग - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
टूटी रैलिंग के पुल से होकर गुजरेंगे कांवड़िये
विज्ञापन

बागपत, बिनौली। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के निकट कृष्णा नदी के पुल की टूटी फूटी क्षतिग्रस्त रैलिंग से गुजरने वाले वाहनों चालकों का सफर तो जोखिम भरा रहेगा, साथ ही इस पुल से बड़ी संख्या में कांवड़िये भी गुजरेंगे, लेकिन अब तक प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्थित कृष्णा नदी के पुल की रैलिंग को टूटे काफी दिन हो गये हैं। यही नहीं पुल के अन्य हिस्से की हालत काफी खराब हो गई है। जिस कारण पुल से दिन रात गुजरने वाले वाहन चालकों का सफर जोखिम भरा हो गया। कई दिन पहले एक ट्रैक्टर ट्राली पुल से नदी में गिर गई थी। अब पुल के दोनों ओर बनी रैलिंग टूटी पड़ीं हैं। इस कारण पुल से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसे का डर सता रहा है। अब कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये इस पुल से होकर पुरा महादेव में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ मार्ग को दुरुस्त कराने में दिन रात लगे हुए हैं। लेकिन उनका अब तक पुल की टूटी रैलिंग की ओर कोई ध्यान नहीं गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पुल की टूटी रैलिंग की बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें