फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्का व अंशु ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्का व अंशु ने बाजी मारी
विज्ञापन


- गढ़ीदुल्ला गांव में कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता, विजेताओं को सम्मानित किया
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। गढ़ीदुल्ला गांव में सोमवार को शांति शिक्षा समिति दिल्ली, शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर सुंदरनगर द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, जिसके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ नरेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया, जिसमें बच्चों ने पोस्टर पर तिरंगा झंडा, स्वतंत्रता सेनानी, भगवान श्रीकृष्ण-राधा, कार्टून एवं प्राकृतिक दृश्य की चित्रकारी बनाई। निर्णायक मंडल में आशुतोष, रामपाल, सुमेधा वर्मा ने कनिष्का व अंशु को प्रथम, अवि व कनिका को द्वितीय, देव व रानी को तृतीय स्थान दिया। आर्यन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समिति अध्यक्ष प्रेरणा वर्मा, प्रबंधक प्रमोद कुमार, गायत्री वर्मा ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रविंद्रपाल, वंदना तोमर, संगीता पंवार, अर्चना, ज्योत्सना वर्मा, मुनेश पंवार, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें