-डगरपुर गांव में कराई गई रागिनी प्रतियोगिता, विजेताओं को बाइक देकर सम्मानित किया
विज्ञापन
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। डगरपुर गांव में दो दिवसीय रागिनी प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। इसमें विजेताओं को बाइक और एक-एक लाख रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता चौधरी ब्रह्मपाल की स्मृति में आयोजित की गई थी। अंतिम दिन कलाकारों ने देशभक्ति और देहाती रागिनी प्रस्तुत कीं। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश की टीम से कालू इंदौर ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सरिता ने भी प्रथम पुरस्कार जीता। हरियाणा की टीम से विकास निदाना जिंद ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को एक-एक बाइक और एक-एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। ेइस मौके पर लीलू प्रमुख, रवि बैंसला, नवनीत, अजय शर्मा, योगेंद्र बैंसला, मनोज कुमार व राहुल कुमार मौजूद रहे।