फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्र

विज्ञापन
अमनीगर सराय में कलश यात्रा में निकालती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर में रविवार सुबह पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन मांगेराम यादव ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल र्हुइं। जहां ढोल नगाड़ों और डीजे के धार्मिक गानों ने धार्मिक माहौल बना दिया।
कलश यात्रा मंदिर से शुरू होने के बाद लक्कड़ बाजार होते हुए टंकी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर संपन्न हुई। इसके उपरांत मुख्य पुजारी ने मंगल आरती की। कार्यक्रम में हरिओम गुप्ता, मनीष कंसल, सौरव कंसल, अलोक गर्ग, महेश गर्ग, दीपक भारद्वाज, रविकांत शर्मा, मुकेश प्रजापति, नरेंद्र कश्यप व पंडित राजीव शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

------------
हवन में आहुतियां दीं
अमीनगर सराय। कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में भूमिया भोपाल का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। पुजारी अशोक शास्त्री ने बताया कि सुबह के समय कस्बे की सीमा के चारों ओर दूध की धारा से परिक्रमा की गई और फिर हवन कर आहुतियां दी र्गइं। जहां 21 कन्याओं को प्रसाद वितरित कर भंडारा कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें