फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। दोघट कस्बे में प्राचीन बाड़े वाले शिव मंदिर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ किया। महिलाओं ने कस्बे में कलशयात्रा निकाली। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शिव मंदिर में सोमवार सुबह श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वृंदावन से आए कथावाचक पंडित परमानंद भारद्वाज ने विधि विधान से पूजा की। कथावाचक ने पहले दिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का सार बताया। उन्होंने कहा कि इंसान को अपना कर्म करना चाहिए। इससे पूर्व महिलाओं की कलशयात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई, वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रेम पंवार, अरविंद खांडा, सुशील कुमार, लाला, हरेंद्र, सतीश शर्मा, टीनू, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें