मेरठ के छुर गांव में हुई चौधरी चरण सिंह रूरल गेम्स स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में कस्बा टीकरी की बालिका टीम उपविजेता रही। जबकि बालिका टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कोच मदन सिंह राठी और मोनू कुमार ने बताया 14 से 15 मई तक मेरठ के गांव छुर में चली चौधरी चरण सिंह रूरल गेम्स स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में कस्बा टीकरी की बालक और बालिका टीमों ने बागपत जनपद का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होेंने बताया उक्त प्रतियोगिता में बालक वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका टीम उपविजेता रही। दोनों ही टीमों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया । बालक वर्ग की टीम में अंकुर, गौतम, रक्षित, शुभम, कपिल, शिवम, गौरव, गुड्डू और अभय रहे।
जबकि गर्ल्स टीम में अंकुश, मीनाक्षी, प्रियंका, अंशु, विन्नी, बुलबुल, रिया और निकेता रहे। मंगलवार को दोनों टीमें टीकरी में पहुंची। कस्बावासियों ने दोनों टीमों का स्वागत किया। इसमें नरेश राठी, हरपाल, सुभाष राठी, यशपाल राठी, इकबाल सिंह, फूलमती, कौशल देवी, उदयवीरी, रणवीरी, गायत्री देवी आदि रहे।