फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जोनल प्रतियोगिता में कबड्डी टीम की हार

Mon, 13 Mar 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयनित बागपत जनपद की टीम जोनल प्रतियोगिता में ही पराजित हो गई। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एनआईएस कोच ने चयन समिति को जिम्मेदार ठहराते हुए समीक्षा बैठक बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के बसी गांव स्थित कंवरसेन नैन कबड्डी स्टेडियम में एक सप्ताह पहले बागपत कबड्डी संघ ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए जनपद की कबड्डी टीम का चयन किया था। बुलंदशहर में 10 से 11 मार्च को हुई जोनल प्रतियोगिता में चयनित टीम पराजित हो गई।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एनआईएस कोच तेजपाल तेवतिया का आरोप है कि टीम में फखरपुर गांव के भी तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया था। तीनों खिलाड़ी बेहतरीन खिलाड़ी है। बाद में उन्हें टीम से निकाल दिया गया। अपने चहेते नए खिलाड़ियों को उनकी जगह टीम में शामिल कर लिया। इस कारण टीम जोनल प्रतियोगिता में पराजित हो गई।
विज्ञापन

जबकि प्रति वर्ष बागपत जनपद की टीम प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करती रही है। उन्होंने इसकी समीक्षा के लिए बागपत संघ की बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें