बागपत। लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। जिसके लिए घटौली के संविलियन विद्यालय के खिलाड़ियों की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रविवार को घटौली गांव के संविलियन विद्यालय की कबड्डी टीम का मंडल स्तर पर चयन हुआ।
कोच योगेंद्र कुमार ने बताया कि कबड्डी टीम लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को तिलक लगाकर विदा किया और जीत हासिल कर वापस लौटने का आशीर्वाद दिया।
उन्होंने बताया कि जूनियर बालिका टीम में निक्की, तनिष्का, गुड़हल, साक्षी, डौली, पारुल व चंचल हैं। जबकि प्राथमिक बालक कबड्डी टीम में चिराग पाल, सारिक व जूनियर बालक कबड्डी टीम में सत्यम शामिल है। मौके पर मुनेश त्यागी, सोमपाल, बृजभूषण, यशपाल, सतीश, इंद्रपाल शामिल रहे।
-