बिनौली। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर कबड्डी और खो-खो के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय के कबड्डी खिलाड़ी अमन, भविष्य, दिलखुश, मनीष, गुड्डन, खुशी, शिवानी, रूपा और शियाका ने टटीरी में हुई क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रदर्शन किया। जिनके आधार पर इनका जिला स्तर के चयन हुआ है। खो-खो खिलाड़ी आकाश का प्रदेश स्तर पर चयन हुआ है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने भी प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह को शिक्षक गौरव सम्मान मिलने पर शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर अरुण मलिक, नेहा चौधरी, मनोज शर्मा, सुशील कुमार, मांगेराम, सोनू कुमार, कर्मवीर मौजूद रहे।