बड़ौत। 27वीं वार्षिक उप्र पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप में बिजवाड़ा गांव के पहलवान हरेंद्र ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
बिजवाड़ा गांव के रहने वाले धर्मराज का बेटा हरेंद्र यूपी पुलिस में है और उसकी तैनाती बरेली में है। हरेंद्र ने बदायूं में 24 से 26 अगस्त तक चली जनपद स्तरीय उप्र पुलिस कुश्ती गेम्स में प्रतिभाग किया था। जिसमें उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। जिसके तहत हरेंद्र का चयन 30 अगस्त से 2 सितंबर तक मुरादाबाद में हुई 27वीं वार्षिक उप्र पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप में चयन हो गया था। उन्होंनेे चैंपियनशिप में फिर शानदार प्रदर्शन किया और लखनऊ के पहलवान को पटखनी देते हुए 70 किग्रा भार वर्ग में ही स्वर्ण पदक जीता। हरेंद्र को डीआईजी मुरादाबाद ने ट्राफी देकर सम्मानित किया था। इस सूचना पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने गांव पहुंचने खिलाड़ी का जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया।