फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से छात्राओं को खींचने का प्रयास

Sun, 28 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में पांच-छह युवकों ने जौनमाना गांव के नजदीक एक स्कूली बस को रोककर चालक की पिटाई की और बस से छात्राओं को खींचने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने चार युवक पकड़कर पुलिस को सौंपे। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को नगर के एक इंटर कॉलेज की स्कूली बस बड़ौत से लुहारी गांव जा रही थी। इसमें छात्र-छात्राए बैठे थे। जब यह बस बड़ौत-केाताना मार्ग पर जौनमाना गांव के पास पहुंची तो पांच - छह युवकों ने बस रोका और चालक की पिटाई की और उसमें सवार कुछ छात्राओं को खींचने का प्रयास किया। इससे बस में सवार छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने मदद के लिए शोर मचा दिया। छात्राओं का शोर सुनकर खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चार युवकों को दबोच लिया। कुछ ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और चार युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। देर रात तक पुलिस चारों युवकों से पूछताछ करने में जुटी है। स्कूल संचालकों ने देर शाम तक कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया स्कूल बस से छात्राओं को खींचने के मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें