फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार निर्भीकता से करें अपने दायित्व का निर्वहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार निर्भीकता से करें अपने दायित्व का निर्वहन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. गौरव गर्ग के आह्वान पर बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों से निर्भीकता से कार्य करने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय वरिष्ठ पत्रकार लोक नारायण जयप्रकाश एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सहयोगी रहे नेशनल एक्सप्रेस समूह के चेयरमैन विपिन गुप्ता का अभिनंदन किया गया। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या एवं अध्यक्ष डॉक्टर कमला अग्रवाल ने विपिन गुप्ता का अभिनंदन पत्र पढ़ा। क्लब अध्यक्ष दीपक गोयल व सचिव पंकज गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट किया। विशिष्ट पत्रकारों को केआर लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वीके नागर ने कहा कि पत्रकार राष्ट्र में लोकतंत्र का प्रहरी होता है। मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल सचिव लॉयन अरविंद संगल ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई और परामर्श दिया गया।इस अवसर पर कौशल त्यागी, जिला महामंत्री भाजपा पवन ठेकेदार, अनिल गांधी, अतुल जिंदल, प्रदीप नैन, अंकित जिंदल, डॉ. मनोज विश्नोई, हंसराज गुप्ता, संजय गर्ग, वीरेंद्र त्यागी, मनोज गुप्ता, विनोद कुमार चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों को किया सम्मानित
लायंस क्लब बागपत की ओर से मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिले के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने की और संचालन योगेंद्र पाल सांगवान ने किया। कार्यक्रम में महेश शर्मा, विजयपाल सिंह तोमर, राजपाल शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, गजेंद्र सिंह, समय सिंह, डॉ. सन्नी सिंह तोमर, जेपी गुप्ता, प्रमोद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें