फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुखार के बाद जोड़ों में दर्द व पेट में इंफेक्शन कर रहा हालत खराब

Tue, 04 Apr 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

जिला अस्पताल में बुखार के बाद पेट के इंफेक्शन और हड्डियों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बुखार के बाद जोड़ों में दर्द व पेट में इंफेक्शन लोगों को परेशान कर रहा है। बुखार के एक सप्ताह बाद तक पेट में इंफेक्शन होने और हड्डियों के जोड़ में दर्द से लोग परेशान है। जिला अस्पताल में आने वाले बुखार से पीड़ित मरीज पेट में इंफेक्शन और हड्डियों का दर्द बता रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम में हो रहे बदलाव के बाद लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। चार से पांच दिन तक बुखार और खांसी के बाद लोगों के पेट में इंफेक्शन और हड्डियों में दर्द बढ़ रहा है। जिससे लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: दिन निकलते ही हादसे, बिजनौर-बागपत में दो की मौत, कई घायल, सरधना में कर्मचारी का शव मिला
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुखार के बाद पेट के इंफेक्शन और हड्डियों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार के बाद लगभग 40 प्रतिशत लोग पेट के इंफेक्शन और हड्डियों में दर्द की शिकायत बता रहे हैं। चिकित्सक लोगों को ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने और चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले बुखार आया था, बुखार ठीक होने के बाद अब पेट दर्द परेशान कर रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि पेट में इंफेक्शन हो गया है। - राहुल, बागपत
-पिछले तीन चार दिन से हड्डियों में दर्द है। जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था, चिकित्सक बुखार के कारण दर्द होना बता रहे हैं। - हारून, डौला
- करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। पांच दिन बाद बुखार तो ठीक हो गया, मगर अब दो दिन से शरीर में दर्द हो रहा है। - तालिफ, निवाड़ा

वायरल के बाद लोग पेट के इंफेक्शन और हड्डियों और शरीर का दर्द से लोग परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 40 प्रतिशत मरीज बुखार के बाद पेट के इंफेक्शन और दर्द के पहुंच रहे हैं। - डॉ. राजेश, फिजिशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें