फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अयोध्या में निशानेबाजी सिखाएंगे जौहड़ी के शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। राइफल एशोसिएशन जौहड़ी के शूटर अयोध्या शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण देने जाएंगे। इस दौरान वे अयोध्या के पुलिस अफसरों को भी निशानेबाजी सिखाएंगे।
विज्ञापन

राइफल एशोसिएशन जौहड़ी के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि मार्च माह में उनकी रेंज पर हुई सांसद निशानेबाजी चैंपियनशिप में अयोध्या के सीओ डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने उनसे निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया और उन्हें अयोध्या के पुलिस अफसरों को भी निशानेबाजी सिखाने का न्योता दिया। डॉ. राजपाल ने बताया कि अब उन्हें स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ व अयोध्या शूटिंग रेंज एंड फाउंडेशन के अध्यक्ष शनि कुमार वर्मा ने रेंज के शूटिंग खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा व बेहतरीन प्रशिक्षण देने हेतु पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। डॉ. राजपाल सिंह, शूटर डॉली व यशु सोलंकी 13 से 15 मई तक अयोध्या में शूटिंग खिलाड़ियों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण देंगे और पुलिस अफसरों को भी निशानेबाजी सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें