बिनौली। जनपद शामली के लिलोन स्थित मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में छह से आठ मार्च तक शहीद नायक नवाब सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी के निशानेबाजों ने दो स्वर्ण सहित चार मेडल जीते है। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन में दक्ष तोमर ने स्वर्ण पदक, दस मीटर एयर पिस्टल लिटिल चैंप सिटिंग में अर्जुन तोमर ने रजत पदक, यश तोमर ने कांस्य पदक, दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर वुमन में डोली ने स्वर्ण पदक जीता है। बुधवार को जौहड़ी शूटिंग रेंज पर पदक विजेता शूटरों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर तनु चौधरी, आशु, तोमर, प्रांजल तोमर, ईशा तोमर, देव, मानवी, निक्की आदि उपस्थित रहे।