खेकड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार की सुबह कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसके जेठ ने सुबह के समय उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर उसके ऊपर गर्म चाय भी उडे़ल दी और उसे कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे कमरे से बंधन मुक्त कराया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है।