बडागांव में ठप्प पडी विद्युत आपूर्ति के विरोध में बिजली घर पर विद्युत निगम के जेई का घेराव करते आ?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव में तीन दिन से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति के विरोध में ग्रामीणों ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ बिजलीघर पर प्रदर्शन किा। जेई को बंधक बनाकर नारेबाजी की। जेई ने उन्हें जल्दी ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बड़ागांव में विद्युत ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के कारण तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल, पशुओं के चारे आदि की समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है। गांव तीन दिन से अंधेरे में डूबा हुआ है। रात भर गांव की गलियों में अंधेरा छाया रहता है। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा करते जेई को बंधक बना लिया।
आरोप लगाया कि गांव की विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी है। विद्युत तार ग्रामीणों के मकानों की छतों पर लटके हुए हैं। ढीले पडे तारो में आए दिन आपस में टकराने से स्पार्किंग होती रहती है। तीन दिनों से ट्रांसफार्मर में बने फाल्ट के कारण गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। संविदा कर्मी लाइनमैन फाल्ट को ठीक करने के लिए सुविधा शुल्क की मांग करते हैं।
ग्रामीणों ने जेई से शीघ्र आपूर्ति सुचारु कराने और जर्जर हाल लाइनों को भी बदलवाने की मांग की। जेई ने उन्हें जल्दी ही समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण जेई को बंधन मुक्त कर वापस लौट गए। इस दौरान किसान संघ के शशांक त्यागी, अनिल कुमार, दुष्यंत त्यागी, प्रदीप त्यागी, जोनी त्यागी, राजेंद्र त्यागी, मुकेश त्यागी मौजूद रहे।