फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन से टकराई जेसीबी, डिब्बे के दरवाजे पर बैठा छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शुक्रवार शाम को अलावलपुर गांव के पास शामली से दिल्ली जा रही ट्रेन से जेसीबी मशीन टकरा गई। जिससे ट्रेन का इंजन-बोगी और जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे के पायदान पर बैठा छात्र घायल हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन दो घंटों तक वहां खड़ी रही और रेलवे के अधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी ने पहुंचकर जांच की। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 01618 जब बड़ौत रेलवे स्टेशन से चलकर अलावलपुर गांव के पास पहुंची। वहां अचानक जेसीबी मशीन ट्रैक पर आ गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन ट्रेन जेसीबी से टकरा गई। इससे ट्रेन का इंजन और एक डिब्बा भी क्षतिग्रस्त हुआ। ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे के पायदान पर बैठा बड़ौत निवासी कक्षा नौ का छात्र अब्दुल रसीद घायल हो गया। हादसे में जेसीबी मशीन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद ट्रेन रुकते ही यात्री नीचे कूदकर गांव की ओर भागने लगे। सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान, स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा, रेलवे पुलिसकर्मी व विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तकरीबन दो घंटे ट्रेन वहां खड़ी रही। जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

-

जेसीबी चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
अलावलपुर गांव के पास प्लेटफार्म पर पिछले कई दिनों से काम चल रहा है, जिसमें जेसीबी मशीन लगी हुई है। चालक ने ट्रेन की आवाज सुनकर व ट्रेन को आता देखने के बाद भी जेसीबी मशीन नहीं हटाई, जिससे हादसा हो गया।
दो घंटे खड़ी रही ट्रेन, जांच के बाद दिल्ली रवाना
यह हादसा तकरीबन सवा तीन बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रेन वहां पर दो घंटे खड़ी रही। इस दौरान मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों ने मौके पर जांच की और सवा पांच बजे ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया।
हादसे की सूचना पर घनघनाने लगे फोन
ट्रेन व जेसीबी मशीन की टक्कर की सूचना पर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के साथ उनके परिजनों व रिश्तेदारों के फोन आने लगे। परिजनों ने उनके सकुशल होने की जानकारी ली। इस दौरान यात्रियों ने भी हादसे के फोटो अपने परिजनों व रिश्तेदारों को शेयर किए।
वर्जन
जांच कर डीआरएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
अलावलपुर गांव के पास जेसीबी मशीन ट्रेन से टकराई है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच कर डीआरएम को आगे की कार्रवाई के लिए भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। - मोहित, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें