फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जयंत ने भरा जोश, मोदी ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/बिनौली। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में बागपत से काफी संख्या में रालोद व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां सभी नेताओं ने चौधरी चरण सिंह व किसानों को याद किया। इस पर रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रैली में जहां जयंत ने जोश भरने का काम किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह व किसानों का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली शामिल होने के लिए रविवार को जिलेभर से काफी संख्या में रालोद व भाजपा कार्यकर्ता बसों में सवार होकर गए। बसों पर जहां भाजपा का केसरिया व रालोद का हरा झंडा लगा था, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के गले में केसरिया व रालोद कार्यकर्ताओं के गले में हरे रंग के पटके थे।
बड़ौत से रवाना होने वालों में सुखवीर सिंह गठीना, जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, विधायक डा. अजय कुमार, अश्वनी तोमर, धर्मेन्द्र चेयरमैन, सुबोध राणा, नीरज कौशिक समेत अन्य कार्यकर्ता रवाना हुए। उधर बिनौली, बरनावा, सिरसली, रंछाड़, जिवाना, जौहड़ी, बिजवाड़ा आदि गांवों से भी रालोद व भाजपा कार्यकर्ता मेरठ रैली में रवाना हुए। बरनावा से आगे पेट्रोल पंप पर भोजन-पानी दिया गया। रैली में जाने वालों में राजू तोमर सिरसली, राजीव धामा, प्रधान उपेंद्र धामा, अरुण धामा, सुरेन्द्र प्रधान, गगन धामा, अंतुरत प्रधान, मित्रपाल वाल्मिकी, मास्टर अमित धामा आदि शमिल रहे।बालैनी में हिंडन नदी के किनारे रालोद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने रैली में जाने वालों को भोजन व पानी भी दिया।
विज्ञापन

रैली में शामिल होकर लौटे राजू तोमर सिरसली ने कहा कि वहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व किसानों को अपने भाषण में मुख्य रूप से रखा। चौधरी जयंत सिंह ने अपने दादा चौधरी चरण सिंह से जुड़े संस्मरण भी बताए। इस तरह सभी को सम्मान दिया गया और इससे किसान व सभी कार्यकर्ता काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें