फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहुत जिद्दी हूं': जब कोई बात कह देता हूं तो मन नहीं बदलता, जानें NDA में शामिल होने को लेकर क्या बोले जयंत

Fri, 18 Aug 2023 09:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि उनको अभी तक जो समझ नहीं पाए है, वह उनके एनडीए के साथ जाने की चर्चा करते है। जयंत ने कहा कि मैं बहुत ही जिद्दी आदमी हूं, और जब कोई बात कह देता हूं तो मन नहीं बदलता हूं। 
विज्ञापन
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए के साथ जाने की लगातार चल रही चर्चाओं पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने साफ कह दिया है कि वह बहुत जिद्दी हैं और वह कोई भी बात कहकर नहीं बदलते हैं। वह इंडिया के साथ ही पूरी दमदारी के साथ रहेंगे।

विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि उनको अभी तक जो समझ नहीं पाए है, वह उनके एनडीए के साथ जाने की चर्चा करते है। जयंत ने कहा कि मैं बहुत ही जिद्दी आदमी हूं, और जब कोई बात कह देता हूं तो मन नहीं बदलता हूं। 

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2024 में भी प्रधानमंत्री बनने के बयान पर कहा कि राजनीति में विश्वास बड़ी चीज है। राजनीति में हर आदमी चाहता है कि मैं बयान में खूब विश्वास दिखाऊं। नेता चुनाव से पहले खूब कहते हैं कि सभी सीटें हम ही जीतेंगे। लेकिन असलियत चुनाव के बाद पता चलती है। मोदी के दोबारा जीतने का बयान भी इस तरह ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें