फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली घर की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पाठशाला रोड स्थित बिजलीघर में घरेलू और नलकूपों के बिल जमा करने के लिए बृहस्पतिवार को उपभोक्ता पहुंचे। जहां कार्यालय खुलने के कुछ देर बाद ही बत्ती गुल हो गई। जिससे कंप्यूटर ठप होने के साथ ही कार्यालय में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

गर्मी अधिक होने के चलते बिल जमा कर रहे कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल आए। लेकिन बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता गर्मी में कार्यालय की खिड़की पर ही खड़े रहे। करीब दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारु होने पर उपभोक्ताओं के बिल जमा हो सके। परेशान उपभोक्ताओं विरेंद्र कुमार, संदीप, बिजेंद्र, नितिन, पुष्पेंद्र, राजेश कुमार, वीरपाल, कुलदीप आदि ने बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।
विद्युत निगम के एसडीओ पवन कुमार का कहना है कि डूंडाहेड़ा बिजलीघर में कार्य के चलते कुछ देर तक आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति सुचारु होने पर उपभोक्ताओं के बिल जमा करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें