फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने किया चुनाव अभियान समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष ने उठाया कदम
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूरे प्रदेश में हर बूथ पर कार्यकर्ता और संगठन को मजबूत करने के लिए चुनाव अभियान 2022 समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के निश्चय और संघर्ष को आम जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। दूसरी राजनीतिक दलों के नेतागण भी राष्ट्रीय लोकदल के साथ जुड़ रहे हैं। स्थापित नेताओं के आने से जहां एक राजनीतिक दिशा के संकेत मिल रहे हैं, वहीं अगर किसान विरोधी व विकास विरोधी ताकतों का मुकाबला करना है तो पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने चुनाव अभियान 2022 समिति के जिला संयोजक पदों पर एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में नियुक्तियां करने के निर्देश दिए हैं। हर बूथ, जीतेगा यूथ का नारा लेकर जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन को बल देंगे। जिला संयोजक की जिम्मेदारी होगी कि जिले के मुख्य संगठन व फ्रंटल संगठन की इकाई से समन्वय रखते हुए कार्य करेंगे। संगठन में हर स्तर पर मौजूदा पदाधिकारी चुनाव अभियान 2022-समिति और चयनित जिला संयोजकों का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण
अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के अलावा सदस्यगण डॉ. यशपाल सिंह बघेल, अश्वनी तोमर, भोपाल सिंह, कुंवर अयूब अली, ऐश्वर्यराज सिंह, डॉ. सुशील कुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें