फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जया और अजय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें जया बहुगुणा और अजय शर्मा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ उप प्राचार्य अनुराधा शर्मा, प्रवेश रानी, अश्वनी कुमार टांक द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में शिक्षकों द्वारा सहासिक, मनोरंजन, नीतिपरक, कर्म फलक ,लोक कथाओं को प्रस्तुत किया।
डायट प्राचार्य डॉ. अनुराधा शर्मा ने कहा कि लोक कथाएं सुनाने की परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है, इसलिए इसको बढ़ावा दिया जाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता होनी चाहिए। निर्णायक के रूप में प्रवेश रानी प्रवक्ता, अश्विनी कुमार टांक, प्रवक्ता गीता राठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग में अजय शर्मा प्रथम, रीना रानी, इंदु हजेला द्वितीय, नीलम भास्कर तृतीय स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक वर्ग में जया बहुगुणा प्रथम, बबीता द्वितीय, अमिता तृतीय स्थान पर रही। मौके पर प्रवक्ता अशोक भाटी, रविशंकर शर्मा, बृजेश कुमार, रीता रानी, सपना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें