फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर में धूमधाम से निकाली गई शौर्य यात्रा

विज्ञापन
बड़ौत बाजार में शौर्य यात्रा निकालते लोग - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में बुधवार को धूमधाम से शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

यात्रा नगरपालिका से शुरू हुई, जो फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, मुख्य शिकायत केन्द्र चौराहा, बड़ौली रोड से होते हुए पीएन शर्मा पार्क पर जाकर संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है, जो हमें भारत की पावन धरती पर जन्म मिला। जहां अपने देश की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी जैसे अनेकों राजाओं और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे युवाओं ने हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। शौर्य यात्रा में बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम, पालिका चेयरमैन अमित राणा, सहदेव, अनूप, आकाश शर्मा, विनोद, रकम सोलंकी, संजय कुमार, शिवेंदू दत्त शर्मा, नितिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें