बागपत। जिला जाट सभा की ओर से रविवार को सरूरपुर कलां गांव के कांवड़ियों को सर्वश्रेष्ठ कांवड़ की ट्राफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
सरूरपुर कलां गांव में आधा दर्जन वाहनों की फूलों से सजी कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़ में श्रद्धालु भोले और अघोरी के वेश में रंग-बिरंगी लाइट के बीच नृत्य करते हुए चल रहे थे। गांव के नीरज नैन ने बताया कि हरिद्वार से गांव तक कांवड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। रविवार को जिला जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र धामा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास नैन, कोषाध्यक्ष शीशपाल तोमर, जिला सचिव नीरज नैन, कृष्ण पाल सिंह, नरेश प्रधान, जयवीर सिंह, विपिन धनकड़ ने कांवड़ियों की टीम में शामिल रजत, सोनू, यशवीर, बॉबी, जगपाल, महाराज, राजेश, अरुण, रोहित, मुकेश, चांदवीर आदि को सर्वश्रेष्ठ कांवड़ की ट्रॉफी देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
- मुस्लिमों ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ का स्वागत
बागपत। बागपत के पुराने कस्बे में शनिवार रात हरिद्वार से पहुंची डाक कांवड़ का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
शनिवार को कस्बे में श्री कूपेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ता संजय, रणवीर, दिनेश, सुबोध, टीनू, लोकेश, केशव, सनी, प्रदीप, रोहित, करण का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में हाजी वलीदीन, रियाजुदीन, मीरहसन, अल्ताफ खान, सरताज खान, मंजूर हसन, रिजवान, सलीम, आफताब मौजूद रहे। इसके अलावा निरोजपुर गांव में भी हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए राहुल डागर, अक्षय डागर, चींकू डागर, रैकी डागर का गांव के लोगों ने स्वागत किया। भारतीय सहारा स्वाभिमान फाउंडेशन की ओर से मेरठ-बागपत मार्ग लगाए गए कांवड़ शिविर का रविवार को समापन किया गया।