फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गाधी में रेलवे ट्रैक के किनारे व्यक्ति का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव के रहने वाला नितिन अपने घर के पास ही कुछ काम कर रहा था। तभी खाली प्लाट से निकले एक सांप ने नितिन को काट लिया। जिसके बाद नितिन की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

- लाइनमैन के साथ मारपीट, गाड़ी तोड़ी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव के रहने वाले लाइनमैन सतेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता है। जिन्होंने उसके घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। जिसके बाद एक प्लाट में खड़ी उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। लाइनमैन ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
- टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग
बागपत। गौरीपुर गांव में ईंट भट्ठे पर रहने वाले रेनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुकान से घर लौट रहे उसके पति कृष्णपाल को एक टेंपो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसकी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में 13 जुलाई को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला ने बताया कि टक्कर मारने वाला टेंपो पुलिस चौकी में खड़ा है। महिला ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

- सपा-रालोद जिलाध्यक्ष से समर्थन मांगा
बागपत। पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले 24 दिन से नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे दिनेश नारायण ने रविवार को सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव और रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा से संपर्क कर समर्थन मांगा। जिस पर सपा जिलाध्यक्ष ने सोमवार को धरने पर पहुंचने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंडित राजपाल शर्मा, विजय कौशिक, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम कौशिक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें