झंडा दिवस पर खेकड़ा थाने में झंडे को सलामी देते अधिकारी और पुलिस कर्मी
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुुओं ने शामिल होकर नगर की परिक्रमा कर धर्म लाभ उठाया।
बुधवार सुबह मोहल्ला रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह दस बजे पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। इसके बाद यात्रा ने नगर का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थी। कलश यात्रा नगर के रेलवे रोड, पाठशाला रोड, मुख्य बाजार, पांडव चौक, यादव चौक से होते हुए करीब दो घंटे भ्रमण के बाद वापस चौधरी चरण सिंह चौक में कथा प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।
इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। कथावाचक कृष्ण दास जयदेव महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्य काल का प्रसंग सुनाया। मौके पर आरेंद्र चौधरी, अजय धामा, दीपक धामा, विशाल धामा, मनीष कुमार, सीमा मौजूद रहे।
खेकड़ा में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्वालु- फोटो : KAHKRA