बागपत। बकाया वेतन और पेंशन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर उप्र जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पांच माह से बकाया वेतन और पेंशन का जल्द भुगतान कराने की आवाज उठाई। संयोजक अविनाश गुप्ता और इंजीनियर मोहम्मद हारून ने कहा कि वेतन और पेंशन का भुगतान न होने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई है। जल्द भुगतान कराया जाएं। जल निगम के कार्य अनुभवहीन संस्थाओं से कराने की बजाए जल निगम से कराए जाएं। मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक भी तत्काल हटाई जाए। आरपी सिंह, मूलचंद, आशीष कुमार, माधव मुकुंद, विवेक शर्मा, भारत सिंह, अनुज कुमार, अमित कुमार, बृजपाल सिंह, आबिद हसन, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।