जैन समाज ने धूमधाम से निकाली रथयात्रा
बागपत। सरूरपर कलां गांव में शुक्रवार को जैन समाज ने धूमधाम से वार्षिक रथयात्रा निकाली। जिसमें जैन श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सरूरपुर कलां गांव के श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा में श्रीजी को लेकर बैठने का सौभाग्य निखिल जैन, सारथी बनने का सौभाग्य मनोज जैन, निखिल जैन, नरेश जैन, रवि जैन, पीयूष जैन को मिला। पंडित नमन जैन ने बताया कि रथयात्रा में ढोल, नगाड़े, विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल रहीं और गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पर पहुंचीं। जहां मेले में बच्चों ने व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान प्रभावना का संकल्प स्याद्वाद युवा मंडल, श्री नेमीनाथ जैन बाल शिक्षा सदन व विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
बागपत के सरूरपुर गांव में श्री 1008 नेमिनाथ की रथयात्रा निकालते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT