फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी की यूक्रेन जानी की मजबूरी तो कोई रसिया से करेगा पढ़ाई पूरी

विज्ञापन
विश्वजीत - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
किसी की यूक्रेन जाने की मजबूरी, कोई रसिया से करेगा पढ़ाई पूरी
विज्ञापन

बागपत। रूस व यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद वापस लौटे एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को सरकार से कोई राहत नहीं मिली तो वे पढ़ाई पूरी करने के लिए रास्ते तलाशने लगे हैं। किसी छात्र के सामने वापस यूक्रेन जाकर पढ़ाई पूरी करने की मजबूरी है, तो कोई रूस जाकर पढ़ाई पूरी करेगा। छात्र-छात्राओं का कहना है कि अब तीसरा रास्ता नहीं बचा है। जिन इलाकों में युद्ध नहीं चल रहा, वहां की यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राएं लौट गए हैं।
--
यूक्रेन के इवोना की यूनिवर्सिटी में तीन साल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। जिसमें लाखों रुपये खर्चा हो गया। रूस व यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पढ़ाई बीच में अधूरी छोड़कर लौटना पड़ा। अभी भी स्थिति शांत नहीं हुई और सरकार से भी राहत नहीं मिल रही। जिसके चलते अब रसिया में कोर्स ट्रांसफर कर पढ़ाई पूरी करूंगा। कई अन्य साथी भी रसिया जाने का मन बना चुके है। - विशांत धामा, निबाली
विज्ञापन

--
रसिया व यूक्रेन के बीच युद्ध अभी तक चल रहा है और यूक्रेन वापस जाने की स्थिति अभी तक नहीं बन पाई है। भारत में ही रहकर पढ़ाई करने का प्लान बनाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। इवानों की फ्रेंकविक यूनिवर्सिटी के आसपास के हालात अभी ठीक नहीं है, इसलिए रसिया या फिर दूसरे देश में जाकर पढ़ाई पूरी करनी पड़ेगी। - विश्वजीत, मेरठ रोड बागपत
--
यूक्रेन में एमबीबीएस की चार साल की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। युद्ध शुरू होने के बाद पढ़ाई थोड़ी प्रभावित हुई। पांचवें साल की पढ़ाई व छठे साल की इंटर्नशिप पूरी करने के लिए यूक्रेन वापस जाना होगा। यूक्रेन में यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाके में शांति का माहौल है। जहां कुछ छात्र लौट भी चुके हैं, यूक्रेन से ही पढ़ाई पूरी की जाएगी। - अनुष्का ढाका, बागपत
विज्ञापन

--
खारकीव शहर की यूनिवर्सिटी से पहले साल की पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद अब ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली और खारकीव के हालात अभी ठीक नहीं है। यूनिवर्सिटी ने भी दूसरे देश में ट्रांसफर कराने के लिए स्पष्ट कह दिया है। अब बाकि पढ़ाई पूरी करने के लिए दूसरे देश में ही ट्रांसफर करना मजबूरी रह गई है। - आदित्य चौहान, सिसाना

आदित्य चौहान- फोटो : BAGHPAT

अनुष्का ढाका- फोटो : BAGHPAT

विशांत धामा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें