-आज होगा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का शिलान्यास
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन संत शिवानंद महाराज व प्रशमानंद महाराज ने शुक्रवार को नगर में बैंडबाजों के साथ मंगल प्रवेश किया। इनके सानिध्य में शनिवार को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।
जैन संतों ने सरूरपुरकलां से होते हुए नगर में मंगल प्रवेश किया। मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए नगर के नेहरू रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। संतों का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन और आरती उतारी। मंगल प्रवेश के अवसर पर महिलाओं ने घटयात्रा भी निकाली। चित्र अनावरण करने का सौभाग्य पारस बाबा युवा समिति एवं शास्त्र भेंट करने का वामा महिला मंडल को मिला।
दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य राजा श्रेयांस महिला आहार समिति को मिला। मंदिर में धर्मसभा में जैन संतों ने प्रवचन किए। उन्होंने मंदिर के दोबारा निर्माण के महत्व को भी बताया। शनिवार को शिलान्यास कार्यक्रम में अधिक संख्या में समाज के लोगों से भाग लेने को कहा। शाम को मंदिर में गुरु भक्ति का कार्यक्रम हुआ। डॉ़ श्रेयांस कुमार जैन, बृजेंद्र शास्त्री, मनोज शास्त्री, वीरसैन जैन, अनिल कुमार जैन, देवेंद्र जैन, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।