फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जैन मुनियाें के मंगल प्रवेश पर किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेहरू रोड पर प्रवचन करते जैन मुनि
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में सोमवार को जैन संत आचार्य श्री 108 वसुनंदी महाराज के शिष्य ज्ञानानंद महाराज, संयमानंद महाराज, शिवानंद महाराज, प्रश्मानंद महाराज, छुल्लक पूर्णानंद और विजयानंद महाराज के मंगल प्रवेश पर जैन श्रद्धालु उत्साहित दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने जैन मुनियों का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया और बैंडबाजों की धुन पर उनका स्वागत करते हुए आरती की।
विज्ञापन

जैन मुनियाें के दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचने पर उनका पाद प्रक्षालन और आरती के बाद और बैंडबाजों के साथ उनका स्वागत किया। श्रद्धालु मुनियों को लेकर कोताना रोड, बड़ौली रोड चौराहा, फूंसवाली मस्जिद से होते हुए नगर के श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेहरू रोड पर पहुंचे। जहां पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने जैन मुनियों का स्वागत किया और श्रीफल भी चढ़ाया।
इस अवसर पर मुनि प्रश्मानंद ने प्रवचन देते हुए कहा कि धर्म रूपी मिठास एक बार व्यक्ति चख ले तो फिर उसकी मिठास जीवन भर नहीं जाती। मुनि शिवानंद ने कहा कि भक्ति वही है, जिसमे भक्ति भरी हो, हमें अपने मन में गांठ नहीं रखनी चाहिए, अगर मन की गांठ नहीं खोली तो उसका भला नहीं हो सकता। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि 19 अप्रैल को मुनिश्री के सानिध्य में होने वाले 44 मंडलीय कल्याण मंदिर महाअर्चना के लिए बोली के माध्यम से पात्रों का चयन भी किया गया।
विज्ञापन

जिसमें सौधर्म इंद्र और कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य सुभाष चंद, बादल जैन को मिला, यज्ञनायक संजीव जैन, स्वीटी जैन, सक्षम जैन को मिला। इस दौरान मुनि श्री को शास्त्र भेंट का सौभाग्य प्रमोद जैन को मिला। बताया कि मंगलवार को सुबह 8.30 पर मुनिश्री के प्रवचन और शाम 6.15 पर संगीतमयी गुरु भक्ति का कार्यक्रम होगा। इस दौरान सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, अमन जैन, ललित जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें