फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गमगीन माहौल में गुड़ व्यापारी के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणा में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी गुड़ व्यापारी शराफत अली के शव को देर शाम गमगीन माहौल में दफनाया गया।
विज्ञापन


गांव पजीठ के पूर्व प्रधान इरशाद ने बताया कि गांव निवासी शराफत अली करीब 25 साल पहले अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी के साथ बड़ौत के बड़का गांव में जाकर रहने लगे थे। शराफत अली ने बड़का गांव में ही मकान बना लिया था। शराफत अली की पंजीठ में भी कृषि भूमि और पैतृक मकान है। 52 वर्षीय शराफत अली के दो छोटे भाई मास्टर साजिद और वाजिद परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। जबकि शराफत अली के परिवार में एक बेटा परवेज और बेटी पारुल है। दोनों की शादी हो चुकी है। सोमवार को हरियाणा में सड़क हादसे में शराफत की मौत होने पर शाम करीब 6:00 बजे उसके शव को पैतृक गांव पंजीठ लाया गया था। जहां गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें